सभी खबरें

विधायक ने दिया विवादित बयान, कहा माता पिता का फर्ज है कि वह अपने बेटियों को एक संस्कारिक वातावरण में रहने, चलने और शालीन व्यवहार प्रस्तुत करने का तरीका सिखाएं

भाजपा विधायक ने दिया विवादित बयान, 

 भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया है जिसके बाद जनता उन्हें लगातार लताड़ रही है. अपने बयान में सुरेंद्र सिंह ने कहा किसभी माता-पिता अपनी लड़कियों को अच्छे संस्कार दें, तब ही रेप की घटनाएं रुक सकती हैं. विधायक से हाथरस कांड पर पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी.

 आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया से विधायक है

 जब उनसे मीडिया ने रामराज्य पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि माता पिता का फर्ज है कि वह अपनी बेटियों को अच्छे संस्कार में तभी रेप की घटनाएं रुक सकती हैं. पत्रकार ने उनसे सवाल किया था कि यह राम राज्य है और राम राज्य में लगातार रेप की घटनाएं क्यों हट रही है इसका क्या कारण है जिस पर सुरेंद्र सिंह ने यह विवादित बयान दिया. 

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं विधायक के साथ एक शिक्षक हूं. ये घटनाएं संस्कार से रुक सकती हैं. शासन और तलवार से रुकने वाली नहीं हैं. सभी माता-पिता का धर्म है कि अपनी बेटी को एक संस्कारिक वातावरण में रहने, चलने और शालीन व्यवहार प्रस्तुत करने का तरीका सिखाएं. 

बीजेपी विधायक ने कहा कि ये सबका धर्म है. सरकार और परिवार दोनों का. जहां सरकार का रक्षा करने का धर्म है वहीं परिवार का भी धर्म है कि वो अपने बच्चों में संस्कार भरे.  सरकार और संस्कार मिलकर भारत को एक सुंदर रूप दे सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने बसपा,  सपा,  कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह राजनीतिक पार्टियां अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button