खोजें

बीजेपी मंत्री ने प्रचार करने से किया इंकार बोलीं- अगर चुनाव प्रचार करना होता, तो अपने लिए कर लेती

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है। सिंधिया ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रचार करने से साफ-साफ मना कर दिया है। बीजेपी नेत्री यशोधरा राजे ने कहा कि, अगर चुनाव प्रचार करना होता, तो अपने लिए कर लेती। मैं ही खुद खड़ी होती। उन्होंने आगे यह भी कहा कि, मैं अम्मा महाराज की नैतिक मूल्यों पर चलने की कोशिश कर रही हूं।

यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि, मुझे चौथी दफा कोरोना हो गया था। इसलिए चुनाव न लड़ने का फैसला अगस्त महीने में संगठन को बता दिया था। मेरा शरीर, मेरा साथ नहीं दे रहा था, इसलिए कुर्सी किसी और को मिल जाएं इसलिए ये फैसला लिया है। खेल मंत्री राजे ने आगे कहा कि, मध्य प्रदेश में चुनाव का माहौल अच्छा है, पीएम मोदी आ रहें गृहमंत्री अमित शाह आ रहे है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया।

आपको बता दें कि, चुनाव आयोग की ओर से की गई घोषणा के नुसार, मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का आयोजन 17 नवंबर को एक ही चरण में किया जाएगा। इस चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को जारी किया जाएगा।

Exit mobile version