सभी खबरें
BJP के वरिष्ठ नेता की गोली मारकर हत्या, CM आए एक्शन में, 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश के बागपत (Bagpat) जिले के छपरौली गांव से बड़ी खबर सामने आई है जहां बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या (Sanjay Khokhar Murder) कर दी गई हैं।
बताया जा रहा है कि वो सुबह खेत पर टहलने गए थे तभी अज्ञात हमलावरों ने उन गोलियों से हमला कर दिया गया। इस दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गांव के लोगों ने बताया की जब वो खेत पर पहुंचे तो संजय खोखर का शव खून से लथपथ मिला।
इधर, घटना की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एक्शन में नज़र आए। उन्होंने इस मामले में पुलिस को सख्त कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 24 घंटे के अंदर इस मामले की रिपोर्ट मांगी हैं।




