22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

सड़क दुर्घटना में हुई भाजपा नेता की मौत, पार्टी में शोक की लहर

सड़क दुर्घटना में हुई भाजपा नेता की मौत, पार्टी में शोक की लहर

चित्रकूट – बुधवार की रात चित्रकूट में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयविजय सिंह (Jayvijay Singh) की कार कर्वी कोतवाली अंतर्गत बेड़ी पुलिया के सामने पिकअप वाहन से भिड़ गई। 

भिड़ंत इतनी ज़ोरदार थी जयविजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनके बेटे को भी गंभीर चोट आई। वहीं, जयविजय सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए प्रयागराज रेफर किया गया। जहां देर रात इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार जयविजय सिंह बांदा से बीजेपी के प्रशिक्षण कार्य में शामिल होकर घर लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया, और इसमें जयविजय सिंह की मौत हो गई।

उनकी मृत्यु के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं। पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रंद्धाजलि दी हैं। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।