21 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

सिंधिया ने कांग्रेस को घेरा, कहा जनता ने अच्छी तरह से दिया जवाब, जल्द ही होगा मंथन

सिंधिया ने कांग्रेस को घेरा, कहा जनता ने कांग्रेस को अच्छी तरह से दिया जवाब

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – गुरुवार को भाजपा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया उपचुनाव में जीत के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे। जहां उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस पर करारा निशाना साधा। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि मैंने पहले ही कहा था कि जनता कांग्रेस को जवाब देगी। वैसा ही हुआ, जनता ने कांग्रेस को अच्छी तरह से जवाब दे दिया।

वहीं, उपचुनाव में कुछ सीटों पर हार पर कहा कि हम जल्द ही हार की समीक्षा करने वाले हैं। जो भी हारे हैं उन पर जरूर चर्चा होगी। भाजपा संगठन के पदाधकारियों के साथ इस पर जल्द ही मंथन होगा और हार के कारणों को तलाशा जाएगा। 

मालूम हो कि मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव हुए थे, जिसपर भाजपा को बड़ी जीत मिली। भाजपा ने 19 सीटों पर अपनी जीत का परचम लहराया, और सत्ता में अपनी जगह कायम रखी। लेकिन 9 सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, भाजपा की इस बड़ी जीत में ज्योतिरादित्य सिंधिया की अहम भूमिका रही। सिंधिया ने इस चुनाव को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया। जो उनके काम भी आया, और भाजपा ने जीत हासिल की। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।