20 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

सड़क पर उतरने को तैयार भाजपा, ये है बड़ी वजह

सड़क पर उतारने को तैयार भाजपा, ये है बड़ी वजह

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजपा कल यानी 11 जून को सड़कों पर उतारने जा रहीं हैं। जहां वो कोरोना से बचाव के तरीके बताते हुए फेस कवर, सैनिटाइजर, इम्युनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा भी वितरित करेगी। दरअसल, अभी भी इंदौर में कोरोना का कहर बना हुआ हैं। यही कारण है कि कल भाजपा यहां जागरूकता के उद्देश्य से सड़को पर उतरेगी।

नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे के मुताबिक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शहर के प्रमुख चौराहों पर जनजागरण होगा। इस जागरूकता अभियान में भाजपा के दिग्गज नेता दिखाई देंगे। मिली जानकारी के मंत्री तुसली सिलावट, कैलाश विजयवर्गीय, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़ सहित कई दिग्गज शामिल होंगे। 

बताया जा रहा है कि प्रत्येक वार्ड में चार से पांच प्रमुख चौराहों पर अभियान चलाया जाएगा। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक व बुद्धिजीवी वर्ग के प्रमुख नागरिक भी उपस्थित रहेंगे। 

ये प्रदर्शन सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।