सभी खबरें

Bigg Boss 13 :- सेट पर आरती और सिद्धार्थ के बीच हुई ज़ोरदार लड़ाई, जानिए क्या हुआ ऐसा की गाली गलौज का माहौल बन गया

मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव :- छोटे पर्दे पर सबसे ज़्यादा टीआरपी बटोरने वाला सीरीज बिग बॉस 13 अपने आखिरी पड़ाव पर है। अभी दो दिन पूर्व सिद्धार्थ ने आरती और शहनाज़ को छोड़ कर पारस को सपोर्ट किया था। बिग बॉस के घर में रिश्तों में प्यार और तकरार दोनों बखूबी देखने को मिलता है। एक पल में कभी लड़ाई हो जाती है वहीं दूसरे ही क्षण प्यार पनपने लगता है। ऐसा अनोखा रिश्ता सिर्फ बिग बोस के ही घर में देखने को मिल सकता है और शायद यही इस सीरीज की खासियत है जो दर्शकों के बीच यह पहले सीजन से लेकर अब तक फेमस है और अपनी जगह छोटे पर्दे के टॉप सीरीज में बना रखा है।
शो खत्म होने में सिर्फ चंद दिन बचे हैं। एक तरफ़ जहाँ सिद्धार्थ और आरती अच्छे दोस्त थे वहीँ उनके बीच कल बड़ी झड़प देखने को मिली। सेट पर आरती और सिद्धार्थ के बीच काफी लड़ाई हो गई।

 

आपको बता दें कि आरती और सिद्धार्थ शुरुवात से ही बहुत अच्छे दोस्त थे और शो के शुरुवाती दिनों से ही एक दूसरे को सपोर्ट कर रहे थे। पर बीते दिनों सिद्धार्थ ने पारस को सपोर्ट देकर आरती के मन में खुन्नस पैदा कर दिया।
आरती के साथ साथ शहनाज़ भी सिद्धार्थ  थी वीकेंड वार में सलमान खान ने सिद्धार्थ से पुछा था कि आप किसे सुरक्षित रखना चाहेंगे तो सिद्धार्थ ने आरती शहनाज़ को छोड़ पारस की तरफ इशारा करते हुए कहा कि “चेस टास्क में पारस ने मेरी मदद की थी इसीलिए मैं उनकी मदद करूँगा”
शहनाज़ तो कुछ वक़्त बाद गुस्सा करके शांत हो गई पर आरती अपने गुस्से पर काबू नहीं पा सकी।

और फिर आरती ने गुस्से में सिद्धार्थ को खूब सुनाया। सिद्धार्थ भी चुप रहने वालों में से नहीं थे। उन्होंने भी गुस्से में कहा कि आरती ने मेरा कभी भी सपोर्ट नहीं किया है।
घर का माहौल बेहद बुरा हो गया था सभी इनकी लड़ाई से परेशान हो गए थे।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button