सभी खबरें

धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, कलेक्टर ने किया बर्खास्त

सागर : मध्यप्रदेश में खाद्यान वितरण व खरीदी में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में सागर जिले में दो केन्द्रों पर अब तक जांच में 1 करोड़ 36 लाख रुपए का गबन सामने आ चुका है। 

मिली जानकारी के अनुसार ढाना केन्द्र पर 93 लाख रुपए कीमत की 4 हजार 799 क्विंटल और बन्नाद-बम्हौरी केन्द्र पर 43 लाख रुपए कीमत की 2 हजार 223 क्विंटल धान का घोटाला किया गया है। कहा जा रहा है कि यदि जिले के अन्य खरीदी केन्द्रों की भी इसी तरह जांच की जाए तो अन्य केन्द्रों पर भी खरीदी में किया गया घोटाला पकड़ में आ जाएगा।

वहीं धान खरीदी में हुए घोटाले में अब तक चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में ढाना केन्द्र प्रभारी सूर्यकांत दुबे और कम्प्यूटर ऑपरेटर गौरव चौबे व बन्नाद बम्हौरी केन्द्र प्रभारी खेत सिंह व कम्प्यूटर ऑपरेटर लखन पटेल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। 

जबकि, इन चारों आरोपियों को सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश भी कलेक्टर दीपक आर्य ने जिला पंजीयक को दिए हैं। इधर, इस मामले में जिला पंजीयक द्वारा चारों कर्मचारियों को नोटिस देकर उनका जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद आगे कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त किया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button