परिवहन विभाग का बड़ा फ़ैसला, निजी बस संचालकों को मिली बड़ी राहत

भोपालकोरोना संकट के समय निजी बस संचालको को भारी नुकसान हुआ था। नुकसान के बाद से ही राज्‍य के निजी बस संचालक प्रदेश सरकार से तीन माह का टैक्‍स माफ करने की लगातार मांग कर रहे थे। इस पर परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भरोसा जताया था कि उनकी जायज मांग पर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करने के बाद ही फैसला किया जाएगा।
वहीं, मंगलवार को हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक में इस मामलें में चर्चा कर बड़ा फैसला लिया गया। कैबिनेट ने माह अप्रैल, मई और जून 2021 का तीन माह टैक्स पूरी तरह माफ कर दिया।
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि इससे सरकार पर 103 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब इस सम्बंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा हुई तो उन्होंने कहा कि सरकार को नुकसान तो होगा, पर जिस समय बसे नहीं चली तो उस समय का टैक्स माफ करना चाहिए।
इधर, प्रदेश सरकार के इस फैंसले से निजी बस संचालकों को बड़ी राहत मिली है।
Exit mobile version