5 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भारतीय रेलवे का बड़ा फ़ैसला, बढ़ते कोरोना को देखते हुए इन ट्रेनों को किया रद्द, देख लें पूरी लिस्ट

भारतीय रेलवे का बड़ा फ़ैसला, बढ़ते कोरोना को देखते हुए इन ट्रेनों को किया रद्द, देख लें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश/भोपाल – देश में कोरोना की दूसरी लहर के चलते अब ट्रेन रद्द होना शुरु हो गई हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी बढऩे के बाद कई ट्रेनों की आरक्षित टिकट यात्री रद्द करा रहे हैं। कई ट्रेनों में यत्रियों की संख्या कम हो गई हैं।

इसी बीच रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए कई रूट्स पर स्पेशल ट्रेनों को कैंसल कर दिया हैं।रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन से झांसी के बीच चलने वाली देश की सबसे तेज गति वाली ट्रेन गतिमान, कालका शताब्दी सहित कई अन्य ट्रेनों का परिचालन फिलहाल बंद कर दिया गया हैं। वहीं दूसरी ओर ईस्टर्न रेलवे ने 14 ट्रेनों को कैंसिल किया हैं। रेलवे ने जो 14 ट्रेनें कैंसिल की हैं उनसे पश्चिम बंगाल और बिहार के यात्री प्रभावित होंगे।

देखें लिस्ट 

ईस्टर्न रेलवे ने कैंसिल की ये 14 ट्रेनें

  • हावड़ा-बोलपुर (शांतिनिकेतन) स्पेशल
  • बोलपुर (शांतिनिकेतन) – हावड़ा स्पेशल
  • सियालदह-आसनसोल स्पेशल
  • आसनसोल- सियालदह स्पेशल
  • हावड़ा-सुरी स्पेशल
  • सुरी स्पेशल- हावड़ा
  • भागलपुर-मुजफ्परपुर स्पेशल
  • मुजफ्परपुर – भागलपुर स्पेशल
  • नवदीप धाम- माल्दा स्पेशल
  • माल्दा-नवदीप धाम स्पेशल
  • दीघा-आसनसोल स्पेशल
  • आसनसोल- दीघा स्पेशल
  • आसनसोल-टाटा स्पेशल
  • टाटा-आसनसोल स्पेशल

इन रूट्स पर स्पेशल ट्रेन कैंसिल

  • नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी
  • नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनल युवा एक्सप्रेस
  • बांद्रा टर्मिनल-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस
  • पुणे दुरंतो
  • हजरत निजामुद्दीन-हबीबगंज एक्सप्रेस
  • इंदौर-सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस
  • इंदौर-ऊधमपुर एक्सप्रेस, इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
  • इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस, राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस
  • बरेली-दिल्ली
  • लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।