सभी खबरें

भोपाल : कल शहर के 40% हिस्सों में नहीं होगी जलापूर्ति, ये है बड़ी वजह…. 

मध्यप्रदेश / भोपाल : भोपाल शहर के करीब 40% हिस्से में नर्मदा का पानी सप्लाई होता है,शहर के करीब 40% हिस्से में नर्मदा का पानी सप्लाई होता है। नगर निगम नर्मदा जलप्रदाय परियोजना अंतर्गत अहमदपुर स्थित 44 एमएलडी क्षमता के नए पंप हाउस को इंटर कनेक्ट करेगा। वहीं वॉल्व लगाएगा। इसलिए 26 जुलाई की सुबह 6 से रात 2 बजे तक लगातार 20 घंटे जलापूर्ति नहीं हो सकेगी। इसलिए लोग पहले से पानी की व्यवस्था पर ध्यान दें| नगर निगम के अफसरों का कहना है कि टैंकरों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में पानी पहुंचाया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी न हो। रविवार को नियमित रूप से सप्लाई की जाएगी। इसलिए लोग पानी को स्टोर कर लें।

इन इलाकों में नहीं होगी सप्लाई 

  • जोन- 3 के नारियलखेड़ा, टीला जमालपुरा क्षेत्र।
  • जोन- 6 के मानव संग्रहालय उच्च स्तरीय टैंक से जलप्रदाय किए जाने वाले क्षेत्र।
  • जोन- 8 के जहांगीराबाद, बरखेड़ी, बैंक कॉलोनी, वसुंधरा कॉलोनी का पूरा क्षेत्र।
  • जोन-9 के महाराणा प्रताप नगर, शिवाजी नगर, अरेरा हिल्स, राजीव नगर, अर्जुन नगर, सीआई कॉलोनी, बौगदा पुल, न्यू सुभाष नगर, अफजल कॉलोनी, मोमीनपुरा क्षेत्र।
  • जोन- 10 के बाल विहार, अशोका गार्डन, राजेंद्र नगर, सेमरा, उच्च स्तरीय टैंक, चांदबड़ क्षेत्र।
  • जोन- 11 के नवीन नगर, डी. ग्राउंड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जनता क्वाटर्स, शहनशा गार्डन उच्च स्तरीय टैंक से जलप्रदाय किए जाने वाले क्षेत्र।
  • जोन- 12 के गौतम नगर, रचना नगर, कस्तूरबा नगर, अशोका गार्डन, अशोक विहार, सेक्टर-ए व बी, अभिरूचि परिसर, पद्मनाभ नगर, ओल्ड सुभाष नगर, गोविंद गार्डन, विकास नगर, अन्ना नगर क्षेत्र।
  • जोन-13 के बावड़िया कला, मिसरोद, रोहित नगर, इंडस टाउन, सुरेंद्र पैलेस, नारायण नगर, आरआरएल, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, सेंर्चुरी अपार्टमेंट, साकेत नगर 9-ए, 9-बी, महेशमती, अरविंद विहार, बागमुगालिया एक्सटेंशन, लाहरपुर क्षेत्र।
  • जोन-14 के पिपलिया पेंदे खां, बरखेड़ा पठानी, जोन-14 के पिपलिया पेंदे खां, बरखेड़ा पठानी, आजाद नगर, शक्ति विहार, समन्वय नगर, अवधपुरी, खजूरीकला, न्यू शिव नगर, अलकापुरी, साकेत नगर 4-ए, बी व सी क्षेत्र।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button