Bhopal :- भाजपा शासन में सबसे ज़्यादा हुआ है प्रदेश का विकास :- शिवराज सिंह चौहान

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :– पोषण आहार पर शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chauhan ) ने राज्यपाल को खत लिख पोषण आहार में हो रहे घोटाले की जांच कराने की बात कही थी वही कमलनाथ(Kamalnath) ने की शिवराज सिंह चौहान पर पलटवार किया और बताया कि शिवराज के टाइम में सबसे ज्यादा पोषण आहार को लेकर घोटाला किया गया है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कितना विकास हुआ है वह देश में कीर्तिमान है बिजली सड़क पानी की स्थिति कांग्रेस सरकार में क्या थी यह सबको पता है भाजपा सरकार ने प्रदेश की सूरत बदल दी थी।
जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तब से कोई खास बदलाव दिखता नहीं नजर नहीं आया शिवराज सिंह चौहान ने कहा की देशभर में पीपीपी मोड पर काम करने का भी रिकॉर्ड बनाया सड़कों के साथ-साथ नगरीय के विकास पर भी अच्छा काम किया गया साथ ही साथ कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि जब पोल खुलती है तो लोग बौखला जाते हैं लेकिन हमारा कर्तव्य है सरकार की गड़बड़ी को पकड़ना और उसमें सुधार करना हम यह आज भी कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
.jpeg)
.jpeg)


