24 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भोपाल : पहले दिन लगना था 6600 लोगों को टीका, लेकिन लगे सिर्फ इतने….बना रहा अफरा-तफरी का माहौल  

भोपाल : पहले दिन लगना था 6600 लोगों को टीका, लेकिन लगे सिर्फ इतने....बना रहा अफरा-तफरी का माहौल  

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पहले दिन 17 टीकाकरण केंद्रों पर 6600 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन इनमें से महज 2321 को ही टीका लगाया जा सका। यह तय लक्ष्य का महज 35.16 प्रतिशत रहा। टीका लगवाने वालों में 978 महिलाएं और 1343 पुरुष शामिल थे।
जबकि प्रदेश में 186 सेंटर पर पहले दिन 17605 लोगों को टीका लगाया गया। 

बताया जा रहा है कि पोर्टल समय पर शुरू नहीं होने के कारण टीकाकरण 9:30 बजे के बाद ही शुरू हो पाया। ऐसे में सुबह केंद्रों पर ना सिर्फ टीका लगवाने वालों की भीड़ रही, बल्कि लोगों को टीके लगवाने में एक से दो घंटे भी लगे।

टीकाकारण में ये हुई परेशानी

  • 100% रजिस्ट्रेशन ऑनसाइट किए जाने से अफरा-तफरी रही।
  • पोर्टल पर कई आधार कार्ड का ऑथेंटिकेशन ही नहीं हो पाया।
  • पोर्टल सुबह 9 बजे शुरू होना था, पर 9.30 बजे के बाद चला।
  • कुछ सेंटरों पर पोर्टल 10 बजे तक भी काम नहीं कर रहा था।
  • टीकाकरण के बाद दिए जाने वाले सर्टिफिकेट के प्रिंट नहीं निकले।

किस कैटेगरी मेंं कितने टीके

  • 1062 सीनियर सिटीजन
  • 748 हेल्थ वर्कर्स सेकंड डोज
  • 334 हेल्थ वर्कर्स फर्स्ट डोज
  • 170 कोमॉर्बीडिटी 45-60 साल
  • 07 फ्रंटलाइन वर्कर्स फर्स्ट डोज
लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।