8 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Bhopal :- अब सपाक्स करेगा प्रदेश सरकार की नाक में दम, 40 संगठनों के साथ रैली निकालने को तैयार 

Bhopal : अब सपाक्स करेगा प्रदेश सरकार की नाक में दम, 40 संगठनों के साथ रैली निकलने को तैयार 

Bhopal :- मध्यप्रदेश सरकार की मुश्किलें अब और बढ़ने जा रहीं हैं। इसका कारण विधानसभा चुनाव 2019 के समय धूम मचाने वाली पार्टी सपाक्स हैं। 

दरअसल मंगलवार को सपाक्स राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहीं हैं।
आपको बता दें की यह वहीँ सपाक्स हैं , जिसने की पूर्व में शिवराज सरकार की भी नाक मे दम कर रखा था। 
अब वहीं दम वो प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर करने जा रहीं हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार, आरक्षण को लेकर एक बार फिर सपाक्स ने सड़कों पर उतरने का फैसला किया हैं। 

बताया जा रहा है कि सपाक्स 40 संगठनों के साथ मिलकर भोपाल में बड़ी रैली निकालने जा रहा हैं। सपाक्स मंगलवार को ये रैली करेगा। सपाक्स पार्टी प्रदेश में निजी क्षेत्रों में आरक्षण का विरोध करेगी। बता दे कि यह रैली हलालपुरा बस स्टैंड से बि‌ट्टन मार्केट दशहरा मैदान तक निकाली जाएगी। वही विरोधस्वरूप सपाक्स सभा का आयोजन करेगी।

इसके अलावा खबर है कि सपाक्स पार्टी एट्रोसिटी एक्ट की खिलाफत करते हुए केंद्र सरकार को घेरने की भी रणनीति बना रही हैं। आगामी संसद सत्र में दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते हुए 40 संगठनों के लोग केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देंगे। 

गौरतलब है कि शनिवार को ही भोपाल कलेक्टर ने राजधानी भोपाल में अगले दो माह के लिए धारा 144 लागू कर दी हैं। साथ ही आदेश दिए है की इसका सख्त पालन करा जाए। ऐसे में देखना होगा की कल होने वाले इस रैली में इसका कितना असर पड़ता हैं। 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।