22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भोपाल हादसे से सबक लेते हुए इंदौर और जबलपुर में प्रशासन ने नदियों में प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाया नियम

भोपाल में छोटा तालाब के खटालपुरा घाट में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए भयानक नाव हादसे के बाद प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन ने अलाट जारी कर दिया है।  इंदौर और जबलपुर में प्रशासन ने नदियों में प्रतिमा विसर्जन के लिए नया नियम बना दिया है।

भोपाल में छोटा तालाब के खटालपुरा घाट में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए भयानक नाव हादसे के बाद प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।  इंदौर और जबलपुर में प्रशासन ने नदियों में प्रतिमा विसर्जन के लिए नया नियम बना दिया है। इंदौर और खरगोन जिला प्रशासन ने नर्मदा नदी में प्रतिमा विसर्जन पर रोक लगा दी है। जबलपुर पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में अलर्ट जारी कर दिया है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव में भक्तों के जाने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। वहीं, जबलपुर में नाव से नदी में भक्तों के विसर्जन करने पर रोक लगा दी गई है, अब यह विसर्जन नाविक करेंगे। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।