31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भोपाल: आधार कार्ड एनरोलमेंट और अपडेट के लिए अब संडे भी खुले रहेंगे आधार सेवा केंद्र

भोपाल: आधार कार्ड एनरोलमेंट और अपडेट के लिए अब संडे भी खुले रहेंगे आधार सेवा केंद्र

  • UIDAI का नया फ़ैसला
  • हफ्ते में 7 दिन खुलेगे सेंटर
  • संडे को भी करा सकते हैं आधार कार्ड में अपडेशन

भोपाल/अंजली कुशवाह: अब आधार कार्ड धारकों के लिए एक बहुत ही राहत की खबर सामने आयी हैं. आधार कार्ड, एक ऐसा डॉक्यूमेंट हैं जो लोगों के लिए सबसे जरूरी बन गया है. बैंक में खाता खुलवाने से लेकर पासपोर्ट बनवाने तक हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. इसी बीच UIDAI ने एक बड़ा निर्णय लिया हैं. जिसके अंतर्गत लोग अपने आधार कार्ड का एनरोलमेंट और अपडेशन संडे को भी करा पाएंगे. भोपाल के लोगों को सुविधा देने के लिए यूआईडीएआई के दोनों बड़े आधार सेवा केंद्र अब रविवार को भी खुलें रहेगे. बता दें कि भोपाल में UIDAI एक सेंटर एमपी नगर जोन वन स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के सामने और दूसरा सेंटर होशंगाबाद रोड स्थित आशिमा शॉपिंग मॉल के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित हैं.

जेंडर अपडेशन के लिए विशेष सुविधा

UIDAI के ऑथेंटिक सेंटर मैनेजर इबरार अहमद ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से सेंटर रविवार को खोलने में नियमितता नहीं थी. अपडेशन के लिए बढ़ती संख्या के मद्देनजर हफ्ते में 7 दिन सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है. सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक इन सेंटरों पर एनरोलमेंट या अपडेशन कराया जा सकता है. उन्होंने ये भी बताया कि लोगों को आधार कार्ड में जेंडर अपडेट कराना है उन्हें विशेष सुविधा दी जा रही है. उनके अपडेशन की एप्लीकेशन सेंटर से ईमेल के जरिए तुरंत मुख्यालय भेजी जा रही है.

घर बैठे मिलेगा PVC आधार कार्ड

मिली जानकरी के अनुसार कोई भी आधार कार्ड होल्डर्स अपने लिए या अपने परिवार के लिए पीसीवी यानी कि प्लास्टिक से बने आधार कार्ड बनवा सकते हैं, जिसके लिए UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा. इस प्रक्रिया में ज़्यादा समय नहीं लगता हैं. इस कार्ड पर होलोग्राम आदि भी लगे होते हैं जिनका सामान्य तरीके से कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।