मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पूर्व विधायक का बड़ा बयान, कहा अगर "महाराज" थोड़े दिन रुक जाते तो 40 विधायक……

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – एक लंबे घमासान के बाद अब शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा हैं। कई बैठकों के दौर के बाद नामों पर सहमति बन गई हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंत्रिमंडल के नामों को हरी झंडी दे दी हैं। वहीं, सीएम शिवराज ने भी कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार कल यानी गुरुवार को होगा। आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शपथ लेंगी और 2 जुलाई को मंत्रिमंडल शपथ लेगा।
वहीं, इन सबके बीच कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ
पूर्व विधायक ऐंदल सिंह कंसाना ने एक बयान देकर प्रदेश में हलचल को बढ़ा दिया हैं। साथ ही उन्होंने कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमकर हमला बोला।
उन्होंने कांग्रेस की सरकार गिरने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस का नाश और सत्यानाश कांग्रेस ने खुद ही किया। उन्होंने कहा कि देश आजाद हुआ उसके बाद ऐसा कभी नही हुआ कि सब कैबिनेट मंत्री हुए हो, कोई राज्यमंत्री नही बना। एक दो बार के विधायकों को कैबिनेट मंत्री बना दिया जबकी 6-7 बार के वरिष्ठों विधायकों को दरकिनार किया।
पूर्व विधायक ऐंदल सिंह कंसाना ने कहा कि अगर महाराज थोड़े दिन और रुक जाते तो 40 और विधायक साथ होते।