सिंधिया कांग्रेस को कमज़ोर करने में जुटे, अब युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल

मध्यप्रदेश/मुरैना – इतिहास में यह पहला मौका है जब एमपी (MP) की 28 सीटों पर उपचुनाव (By Election) होने जा रहे हैं। लेकिन उस से पहले प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज़ हैं। इसके साथ ही दल बदलू का खेल भी अपने चरम पर हैं। कोई कांग्रेस (Congress) छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहा है तो कोई भाजपा (BJP) छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम रहा हैं।
इसी सिलसिले में अब मध्यप्रदेश के मुरैना (Murena) से कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा हैं। ये झटका कांग्रेस को ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने दिया हैं। दरअसल, सिंधिया के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद से उनके समर्थक लगातार कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा (BJP) में शामिल हो रहे हैं। सिंधिया लगातार कांग्रेस को कमज़ोर करने का काम कर रहे हैं।
अब मुरैना में कांग्रेस नगर निगम से पार्षद और युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एदल मावई (Adal Mawai) और मंडी सदस्य कौशल मावई (Kaushal Mawai) ने अपने समर्थकों के साथ कांग्र्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। दोनों ही नेताओं ने दिल्ली (Delhi) में वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली।
बता से कि ये पहला मौका नहीं है जब कोई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हो। अब तक कई सिंधिया समर्थक कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।


.jpeg)
