बड़वानी : प्रगतिशील कृषको को राज्यसभा सांसद ने वितरित किये प्रशंसा पत्र

बड़वानी : प्रगतिशील कृषको को राज्यसभा सांसद ने वितरित किये प्रशंसा पत्र
- कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी पावरपांईट प्रजेन्टेषन के माध्यम से दी
- गरीब कल्याण रोजगार अभियान के समापन
द लोकनीति डेस्क बड़वानी
भारत सरकार के गरीब कल्याण रोजगार अभियान के समापन समारोह का आयोजन शनिवार को कृषि विज्ञान केन्द्र बड़वानी के सभागार में किया गया । इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी एवं विषेष अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल के प्रतिनिधि जगदीष धनगर व डाॅ. बी.एस. मुजाल्दा प्राचार्य शामिल हुए । कार्यक्रम के दौरान केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. एस.के. बड़ोदिया द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों जैसे कृषक प्रक्षेत्र प्रदर्षन, प्रक्षेत्र परीक्षण, कृषक/महिला कृषक प्रषिक्षण एवं अन्य विस्तार गतिविधियाॅं तथा उपलब्धियों की जानकारी पावरपांईट प्रजेन्टेषन के माध्यम से दी गई ।
कार्यक्रम के दौरान जिले के कृषकों/महिला कृषकों ने राज्यसभा सांसद डाॅ. सोलंकी के समक्ष, जिले में कृषि महाविद्यालय की स्थापना की बात रखी । जिस पर डाॅ. सोलंकी ने उपस्थितों को विश्वास दिलाया कि जिले में कृषि महाविद्यालय स्थापना हेतु उनके द्वारा उच्च स्तर पर प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। उन्हें यकीन है कि इस प्रस्ताव पर जिले में जल्दी से जल्दी निमाड़ कृषि महाविद्यालय की स्थापना होगी । कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद डाॅ. सोलंकी ने विकासखण्डों से आये प्रगतिषील कृषकों को जैविक खेती, समन्वित खेती, फलों की खेती करने एवं स्वयंसेवी संगठनों जैसे रिलांयस फाउण्डेषन, आॅगा खा, ईफोकर, बाॅयफ आदि के प्रतिनिधियों को जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये किये जा रहे प्रयासों हेतु प्रषस्ति – पत्र भी प्रदान किया गया । तत्पश्चात उन्होने केन्द्र में प्रदर्शित पाॅली हाउस, वर्मी कम्पोस्ट, फर्टीगेषन इकाई, डेयरी, मुर्गीपालन, बकरीपालन आदि इकाईयों का भी अवलोकन किया।




