सभी खबरें

बड़वानी : परिसर में बने अवैध होटल को जेसीबी से हटाया गया ,प्रशासन ने कहा जल्दी ही प्रारंभ की जायेगी खेल गतिविधियाॅ

लीज डीड का उल्लंघन होने पर प्रशासन ने किया रणजीत क्लब का अधिग्रहण
परिसर में बने अवैध होटल को जेसीबी से हटाया गया
कलेक्टर ने कहा जल्दी ही प्रारंभ की जायेगी खेल गतिविधियाॅ, जिसमें जनता कर सकेगी सीधी भागेदारी
बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट : – 
 जिले में चल रहे सुशासन अभियान के तहत अभी तक की सबसे बड़ी कार्यवाही प्रशासन द्वारा की गई है। इस कार्यवाही के तहत लीज डीड का उल्लंघन करने पर जहाॅ रणजीत क्लब का अधिग्रहण किया गया है। वहीं परिसर में बने अवैध होटल को भी जेसीबी के माध्यम से ढहाया गया है। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने कहा कि जल्दी ही प्रशासनिक समिति का गठन कर रणजीत क्लब में खेल गतिविधियाॅ प्रारंभ करवाई जायेगी । जिसमें आमजन भी सहजता से खेल गतिविधियों में भाग ले सकेगा । 
    गुरूवार को कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक  निमिष अग्रवाल के निर्देशन में एसडीएम बड़वानी  घनश्याम धनगर, एसडीओपी  रूपरेखा यादव, नगरपालिका सीएमओ  कुशलसिंह डोडवे के द्वारा प्रातः 11 बजे  से रणजीत क्लब को अधिग्रहण करने की कार्यवाही प्रारंभ की गई । सर्वप्रथम मुख्य भवन के विभिन्न कक्षों एवं परिसर में प्रवेश के सभी द्वार तथा बेडमिंटन हाॅल, स्वीमिंग पुल, जिंम को ताले से सील करवाते हुये अधिग्रहित किया गया । तत्पश्चात जेसीबी के माध्यम से परिसर में निर्मित अवैध होटल को ढहाया गया । 
    देर शाम तक चली इस कार्यवाही में राजस्व, पुलिस, नगरपालिका के 100 से अधिक कर्मियों ने भाग लिया। शाम को कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक  निमिष अग्रवाल ने भी पहुंचकर कार्यवाही का निरीक्षण किया । इस दौरान अधिकारी द्वय ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्लब के मुख्य द्वार पर पुलिस की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करवाई जाये। जिससे अनाधिकृत रूप से कोई भी क्लब परिसर में प्रवेश न करने पाये। इस दौरान अधिकारी द्वय ने ढहाये गये होटल परिसर के मलवे को भी हटाने का निर्देश नगरपालिका को दिया। जिससे जल्दी से जल्दी क्लब परिसर में विभिन्न खेल गतिविधियाॅ प्रारंभ करवाई जा सके ।                                                                                                                                                                                                                                                  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button