सभी खबरें

बड़वानी : कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत के आवेदको से की मोबाइल पर चर्चा – दिये जाॅच के निर्देश

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत के आवेदको से की मोबाइल पर चर्चा -दिये जाॅच के निर्देश
बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट : – 
कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा ने मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा के दौरान दो शिकायतकर्ताओ से मोबाइल पर चर्चाकर तहसीलदार एवं जिला पंचायत को इन प्रकरणों में जाॅच कर वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिये है। 
जरवाह में नाली निर्माण में चली जेसीबी की जांच करेंगे तहसीलदार : –
    कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन में लेवल-4 पर शिकायत दर्ज करवाने वाले शिकायतकर्ता ग्राम सोनगाॅव के  रामेश्वर भार्गव से मोबाइल पर चर्चा करने के उपरान्त तहसीलदार ठीकरी को निर्देशित किया कि वे आवेदक की इस शिकायत की कि ग्राम जरवाह में नाली गहराई के कार्य में रोजगार सचिव ने अपने परिजनों की हाजरी चढ़ाकर कार्य जेसीबी से करवाया है, कि जाॅच करवाकर वस्तुस्थिति की रिपोर्ट जिला कार्यालय को प्रेषित करेंगे। जिससे शिकायत सही सिद्ध होने पर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके। 
अपंजीकृत संस्था से मास्क खरीदने की वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे जनपद पंचायत सीईओ  : –
    कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन में लेवल-4 पर शिकायत दर्ज करवाने वाले शिकायतकर्ता ग्राम ठीकरी के  जयदीप कुमार गुप्ता से मोबाइल पर चर्चा करने के उपरान्त जनपद पंचायत ठीकरी के सीईओ को निर्देशित किया है कि वे शिकायतकर्ता की यह शिकायत कि ग्राम पंचायत बजटा के द्वारा अपंजीकृत संस्था से मास्क खरीदा गया है। जबकि यह कार्य स्व सहायता समूह के माध्यम से किया जाना था, इस संबंध में प्रकरण की समीक्षा कर एवं शासन केे द्वारा समय – समय पर मास्क खरीदने के दिये गये निर्देशो की प्रति के साथ उपस्थित होकर उन्हें प्रकरण दिखायेंगे । जिससे गुण-दोष के आधार पर इस प्रकरण में उचित कार्यवाही कर आवेदक को बताया जा सके ।                                                                                                                                                                                                                      

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button