बड़वाह : अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी की अग्रिम जमानत हुई निरस्त

अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी की अग्रिम जमानत हुई निरस्त
बड़वाह से लोकेश कोचले की रिपोर्ट : – कार्यालय सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी बड़वाह के मीडिया प्रभारी एवं विशेष लोक अभियोजक चंपालाल मुजाल्दे ने बताया कि आरोपी शशांक पिता दिनेश निवासी सरस्वती नगर बड़वाह द्वारा दिनांक 12 दिसम्बर 2019 से दिनांक 16 मार्च 2020 के मध्य पीड़िता की दुकान पर आना जाना होकर उनके बीच आप से जान पहचान होने से पीड़िता को उसके सरस्वती नगर बड़वाह स्थित घर पर ले जाकर उससे जबरदस्ती बलात्कार किया और अश्लील फोटो वीडियो बना लिया। आरोपी द्वारा पीड़िता को फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर लिक करने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा। पश्चात दबाव बनाकर पीड़िता को काटकूट होते हुए पीथमपुर, धार ले गया और 25-30 दिनों तक उसके साथ गलत काम किया। बाद में पीड़िता ने आरोपी को विश्वास में लेकर अपनी बहन से मिलवाने इंदौर ले जाने के लिए कहा जिस पर आरोपी पीड़िता को इंदौर स्थित राजवाड़े पर उसकी बहन से मिलवाने ले गया। तब पीड़िता भागकर अपनी बहन के पास गई और उसके माता-पिता को घटना की सूचना दी। बड़वाह आने पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई, किंतु आरोपी द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होकर अग्रिम जमानत आवेदन प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। लोक अभियोजक द्वारा आपत्ति लिए जाने पर आरोपी का अग्रिम जमानत आवेदन निरस्त किया गया।




