सभी खबरें

जीत के बाद भद्दा था बांग्लादेश का बर्ताव: प्रियम गर्ग भारतीय कप्तान

* मैच के दौरान आक्रमक थे बांग्लादेशी खिलाड़ी
* बांग्लादेश, जीतने के बाद जा भिड़ी भारतीय टीम से

बीते दिन रविवार को साउथ अफ्रीका के शहर पोचेफस्ट्रूम में आयोजित विश्वकप अंडर19 (Worldcup U19)  में भारत तथा बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमे बांग्लादेश ने भारत को 3 विकेट से हराया। जीतने के बाद भारतीय खिलाडियों से बांग्लादेश का व्यवहार बहुत ही भद्दा था। पहली बार अंडर 19 में विश्वकप जीतने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी जश्न मानते समय सीमा लाँघ गए। उनके कप्तान अकबर अली ने इस घटना के लिए माफ़ी मांगी है, भारतीय टीम के कप्तान ने कहा कि ये नहीं होना चाहिए था।

अली ने हालांकि कहा ,‘जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था. मुझे नहीं पता कि वास्तव में क्या हुआ. फाइनल में जज्बात उमड़ आते हैं और कई बार खिलाड़ियों का उन पर काबू नहीं रहता.’ उन्होंने कहा, ‘युवाओं को इससे बचना चाहिए. हमें विरोधी का सम्मान करना चाहिए, खेल का सम्मान करना चाहिए. क्रिकेट भद्रजनों का खेल है. मैं अपनी टीम की ओर से माफी मांगता हूं.

गर्ग की तरफ से क्रिकइन्फो ने कहा ' मैच के दौरान थोड़ी बहुत झड़प होना स्वाभाविक है लेकिन हम सहज और शांत थे उनका व्यव्हार बहुत भद्दा था जो की नहीं होना चाहिए। ठीक है ये सब चलता रहता है'। बांग्लादेशी खिलाड़ी खेल के समय आक्रमक थे, विजय रन लेने के बाद भी उनका बर्ताव ऐसा ही था।

अली ने कहा, ‘भारत बांग्लादेश प्रतिद्वंद्विता ऐसी ही है. हम एशिया कप फाइनल में उनसे हारे थे तो मुझे लगता है कि कहीं बदले की बात खिलाड़ियों के जेहन में थी. मैं उनकी ओर से माफी मांगता हूं.’ आपको बता दें कि भारत ने पिछले साल एशिया कप फाइनल और ट्राई सीरीज के फाइनल में बांग्लादेश को हराया था। सूत्रों के अनुसार बतया गया है की मैच काफी तनाव में खेला गया और जो मैच के बाद हुआ उसमे भारतीय टीम की कोई गलती नहीं थी।   

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button