23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

रात के अंधेरे में भी रेत माफियाओं पर प्रारंभ है कार्रवाई

रात के अंधेरे में भी रेत माफियाओं पर प्रारंभ है कार्रवाई

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट -जिले में अवैध रेत परिवहन, खनन के विरूद्ध प्रारंभ कारवाही सतत चल रही है। इसके तहत खनिज विभाग के पदाधिकारी, रात को भी विभिन्न मार्गों पर गश्त कर एवं नदी-नालों में दबिश देकर अवैध रेत परिवहन, खनन में संलग्न वाहनों की धरपकड़ कर रहे हैं ।
जिला खनिज अधिकारी श्री रविंद्र परमार से प्राप्त जानकारी अनुसार खनिज विभाग ने ग्राम पिपलूद डूब क्षेत्र से अवैध बालू रेत खनन कर सेगाव में रात 1 बजे के लगभग रेत परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में खड़ा करवाया है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।