सभी खबरें
कच्चा बादाम साँन्ग से सोशल मीडिया पर वायरल हुए भुबन को लेकर बुरी खबर…

पश्चिम बंगाल/प्रियंक केशरवानीः– सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग सॉन्ग कच्चा बादाम गाने से रातों-रात फेमस हुए भुबन बड्याकर कुछ दिनों में काफी लोकप्रियता हासिल हुई है। लेकिन अब भुबन को लेकर बुरी खबर आई है कि वह एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। सोमवार रात को वह सड़क हादसे की चपेट में आने से जख्मी हो गए जिसके बाद उनको पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक सिंगर भुबन एक सेकेंड हैंड कार चलाना सीख रहे थे, इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हुआ और उनके शरीर, सीने समेत कई जगह चोट आई है।




