कांग्रेस कि उपचुनाव दावेदारी मंथन में शामिल नहीं हुए अरुण यादव

कांग्रेस की उपचुनाव दावेदारी मंथन में शामिल नहीं हुए अरुण यादव
मध्यप्रदेश/भोपाल:- मध्य प्रदेश की 3 विधानसभा और एक लोकसभा सीट उपचुनाव MP by Election के लिए आज कांग्रेस में बैठकों का लंबा दौर चला प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने स्थानीय नेताओं से बातचीत की लेकिन इस बैठक में खंडवा लोकसभा सीट पर पार्टी के दावेदार और सीनियर लीडर अरुण यादव और कमलनाथ सरकार में कृषि मंत्री रहे सचिन यादव दोनों नहीं आए अरुण यादव कमलनाथ से असंतुस्ट चल रहे हैं ग्वालियर में हिंदू महासभा के नेता की कांग्रेस में एंट्री पर वो खुल कर अपनी नाराजगी जता भी चुके थे।
खंडवा लोकसभा सीट के तहत 8 विधानसभा सीटें आती हैं इस सीट पर उपचुनाव कांग्रेस के लिए खासा अहम है. लेकिन मैदान में उतरने से पहले ही पार्टी दो गुटों में बटी हुई दिखाई दे रही है। हालांकि इस बारे में जब सवाल पूछा गया तो कमलनाथ के मीडिया कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने कहा अरुण यादव खंडवा सीट के दावेदार हैं ऐसे में प्रत्याशियों का मौजूद रहना जरूरी नहीं है।
दरअसल हाल ही में कमलनाथ ने कहा था कि खंडवा सीट से अरुण यादव दावेदार हैं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है अपनी दावेदारी को लेकर अरुण यादव ने उनसे कोई चर्चा नहीं की है ऐसे में अरुण यादव के बैठक में नहीं पहुंचने को लेकर कमलनाथ और अरुण यादव के बीच की दूरी साफ़ नज़र आ रही है। कांग्रेस की बैठक में पार्टी के ही बड़े नेता की गैरमौजूदगी ने बीजेपी को निशाना साधने का मौका दे दिया प्रदेश के मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गुटों में बटी पार्टी है कमलनाथ को पार्टी के अंदर कोई अध्यक्ष मानने के लिए तैयार नहीं है पार्टी में ना कोई रीति है ना कोई नीति है कांग्रेस गुटबाजी का शिकार है और पदों के लिए पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ है




