सभी खबरें

भारतीय रेलवे का एक और बड़ा फ़ैसला, आज से पटरी पर दौड़ेगी ये स्पेशल ट्रैन

मध्यप्रदेश/भोपाल : कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो तीन महीनों से यात्रियों की संख्या काफी कम होने के बाद अब बढ़ने लगी हैं। जून महीने में बंद ट्रेन शुरू हो गई हैं। इसके चलते जहां ट्रेनों की संख्या बढ़ी हैं। वहीं अब यात्रियों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ गई है।

अप्रेल मई में जहां हर दिन बमुशकिल आठ सौ यात्री पहुंचते वहीं अब ट्रेनें बढ़ने से यात्रियों थे। अब यात्रियों की संख्या लगभग चार से पांच हजार तक हो गई हैं। इसके साथ ही रेलवे रिजर्वेशन काउंटरों पर भी अब भीड़ होने लगी हैं।

इसी बीच भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से बिलासपुर बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल को मंगलवार यानी आज से शुरू करने का निर्णय लिया हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि (02442) नई दिल्ली- “बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल 22 जून से प्रति मंगलवार व शनिवार 'नई दिल्ली से दोपहर 3:25 बजे चलेगी। रात 11:30 बजे भोपाल आएगी। यहां से रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन दोपहर में 12:00 बजे बिलासपुर पहुंच जाएगी।

(02441) बिलासपुर-नई दिल्ली 24 जून से हर गुरुवार व सोमवार को होने जा रही हैं। यह गाड़ी बिलासपुर से दोपहर में 2 बजे रवाना होगी। देर रात 2:00 बजे भोपाल आएगी। यहां से रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वहीं, रेल प्रशासन ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल को चलाने की अवधि भी 31 दिसंबर तक बढ़ाने की घोषणा कर दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button