सभी खबरें

इजरायली दूतावास के पास धमाका होने के बाद अमित शाह ने किया कोलकाता दौरा रद्द

इजरायली दूतावास के पास धमाका होने के बाद अमित शाह ने किया कोलकाता दौरा रद्द

नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव:- इन दिनों राजधानी दिल्ली में दहशत का माहौल है. दिल्ली के सुरक्षित लुटियंस जोन इलाके के डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित इजराइली दूतावास के पास शुक्रवार शाम बम धमाके से सनसनी फैल गई.हालांकि इस धमाके में किसी को जान माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन दूतावास के सामने खड़ी पांच गाड़ियों के शीशे टूट गए… बता दें कि कल ही भारत-इजरायल कूटनीतिक रिश्तो की 29वीं  सालगिरह थी.और इसी दिन इस वारदात को अंजाम दिया गया.

 कम क्षमता वाले बम से किया गया विस्फोट:-

 अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि कम क्षमता वाले (लो इंटेंसिटी इंप्रोवाइज टू डिवाइस) से विस्फोट किया गया था. इसे पेय पदार्थ की कैन में बनाया गया था.
 फिलहाल इस धमाके के बाद दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने धमाके के पीछे किसी आतंकी संगठन का हाथ होने से इनकार किया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी इस वारदात की हर पहलू से जांच में जुट गई है.

 क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है और आसपास का क्षेत्र सील कर दिया गया है. इजरायली दूतावास के साथ लगते ब्राजील दूतावास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

 इजरायल के प्रधानमंत्री ने की पीएम मोदी से बात:-
 धमाके के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और भारतीय प्रशासन में विश्वास जताया.
 इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय अधिकारी घटना की गंभीरता से जांच करेंगे और यह बात भी सुनिश्चित करेंगे कि यहां रह रहे इजराइल के सभी लोग सुरक्षित हैं या नहीं…

 एंबेसी में ब्लास्ट के बाद अमित शाह ने कोलकाता दौरा किया रद्द:-

 राजधानी दिल्ली में दहशत के माहौल को देखते हुए और इजरायल एंबेसी के पास में ब्लास्ट होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना कोलकाता का दौरा रद्द कर दिया. बता दे कि अमित शाह शुक्रवार देर रात कोलकाता पहुंचने वाले थे. पर उन्होंने हालात को देखते हुए दौरा रद्द कर दिया और देर रात ही हाई लेवल मीटिंग भी बुलाई.
 पिछले महीने ही केंद्रीय गृहमंत्री पश्चिम बंगाल दौरे पर गए थे.

दिल्ली पुलिस को मिली फुटेज में दो सदिग्ध:- 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें एक कैब से दो व्यक्ति उतरते दिख रहे हैं। ये इजराइली दूतावास के पास उस जगह की तरफ जाते दिख रहे है जहां कल धमाका हुआ। कैब ड्राइवर से संपर्क किया गया है और स्कैच बनवाए जा रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button