31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

सीएम शिवराज के गढ़ में सेंध लगाने आयेंगे अखिलेश यादव…

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा बुधनी में आज यानी मंगलवार को पहली बार किसी बड़े विपक्षी नेता की सभा होने जा रही है। अखिलेश यादव आज सीएम के गढ़ बुधनी आ रहे हैं। सपा प्रमुख यहां पार्टी प्रत्याशी मिर्ची बाबा के समर्थन में जनसभा करेंगे। जनसभा का आयोजन बुधनी के दशहरा मैदान पर रखा गया है।

बुधनी विधानसभा से बीजेपी ने दोबारा सीएम शिवराज सिंह चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने यहां रामायण सीरियल में भगवान हनुमान का रोल निभाने वाले विक्रम मस्ताल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं मिर्ची बाबा को सपा ने यहां अपना प्रत्याशी बनाया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान आखिरी बार 30 अक्टूबर को बुधनी आए थे। इस दौरान सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए बुधनी विधानसभा के मतदाताओं से कहा था कि, अब मैं अब यहां नहीं आऊंगा। आपको ही चुनाव संभालना है। मुझे पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी संभालनी है। नतीजतन 30 अक्टूबर के बाद से सीएम शिवराज सिंह चौहान एक बार भी प्रचार करने बुधनी नहीं पहुंचे।

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।