बीजेपी का टीका कहकर वैक्सीनेशन न कराने वाले अखिलेश यादव का U-Turn, अब कहां मैं भी लगवाऊंगा वैक्सीन
.jpeg)
बीजेपी का टीका कहकर वैक्सीनेशन न कराने वाले अखिलेश यादव का U-Turn, अब कहां मैं भी लगवाऊंगा वैक्सीन
देश में वैक्सीनेशन का प्रोग्राम काफी समय से जारी है. पहले 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई थी उसके बाद 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है.
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने वैक्सीनेशन को लेकर पूर्व में कहा था कि यह बीजेपी की वैक्सीन है मैं इस वैक्सीन को नहीं लगाऊंगा.
अब अखिलेश यादव ने यू-टर्न लिया है और उन्होंने वैक्सीन लगवाने की बात कही है.
बता दें कि सोमवार को ही उनके पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कोरोना का टीका लगवाया था. मुलायम के टीका लगवाने के बाद अब अखिलेश ने भी वैक्सीन लगवाने की घोषणा की है.
उन्होंने ट्वीट कर कहा, “जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी. हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर भारत सरकार के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं




