23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Ahmedabad : ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं में हिंसक भिड़ंत, जमकर चली लाठियां, बरसे पत्थर

Ahmedabad : ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं में हिंसक भिड़ंत, जमकर चली लाठियां, बरसे पत्थर

अहमदाबाद – रविवार को दिल्ली की जेएनयू में हुई हिंसा के बाद देशभर में इसका विरोध प्रदर्शन बढ़ गया हैं। जगहों जगहों पर इस हिंसा की निंदा की जा रहीं हैं। साथ ही कई जगहों पर इस हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहे हैं। अब इसकी आंच गुजरात के अहमदाबाद  तक पहुंच गई हैं।

मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में ABVP और NSUI के छात्र आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद में ABVP दफ्तर के बाहर JNU हिंसा को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था। तभी वहां पर NSUI और ABVP के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई।

इस हिंसक भिड़ंत में दोनों ओर से जमकर पत्थर-लाठी चले। इस दौरान कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

इस से पहले सोमवार को जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी प्रदर्शन किया था, इस दौरान पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया था। बंगाल में हुए इस प्रदर्शन में जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्र और पुलिस भी आमने-सामने आ गए थे।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।