मतदान के बाद सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया पर जताया जनता का आभार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शुक्रवार को 230 सीटों पर मतदान हुए। इस चुनाव में 2,533 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इस बार सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के राजनीतिक भविष्य के लिए यह चुनाव अहम होगा। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मतदान में हिस्सा लेने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने जनता के साथ बीते पल को अपने जीवन का हिस्सा बताया है। मुख्यमंत्री ने लिखा- “ये पल जो जीवन का हिस्सा बन जाते हैं, ये पल आपके प्रेम के, आपके विश्वास के, आपके आशीर्वाद के। पूरा मध्यप्रदेश, मेरा पूरा परिवार एक साथ खड़ा रहा। और एक बार फिर हम आपके सपनों को पूरा करेंगे।

उन्होंने आगे अपने ट्वीट में लिखा है कि, एक बार फिर आपके आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनेगी। विकास की ये रफ्तार यूँ ही चलती रहेगी। मेरे परिवार इस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद।

Exit mobile version