
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित कमल कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग 4 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या के बाद लगातार परिजन और क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। जिसके चलते परिजनों ने लोगों के साथ मिलकर चक्का जाम कर दिया। बता दें कि चिमनगंज थाना मंडी क्षेत्र के कमल कॉलोनी में रहने वाली 4 वर्षीय राजनंदनी 2 दिन से लापता थी। जिसके बाद राजनंदिनी की वाल्मीकि आश्रम के पास स्थित नाले के किनारे बोरे में लाश मिली थी। वही घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया और और बच्ची का पोस्टमार्टम उज्जैन के जिला चिकित्सालय में 4 सदस्य टीम के द्वारा किया गया।
फिलहाल पीएम रिपोर्ट आना बाकी है, साथ ही परिवार जन ने आरोप लगाया कि पास में रहने वाले कुछ लोगों के द्वारा बच्ची की हत्या की गई है। जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने आगर रोड पर चक्का जाम कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।