सभी खबरें

मुख्यमंत्री के बाद अब पूर्व CM आए Corona की चपेट में, बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी इसकी जानकारी….

कर्नाटक : देशभर में फैला कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आए दिन देश से कोरोना के चौका देने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं अब आम आदमी से लेकर राजनेता तक इसकी चपेट में आने से नहीं बच पा रहे हैं।

खबर, कर्नाटक से है जहां मुख्यमंत्री बी एस येदुरप्पा (Chief Minister BS Yedurappa) के बाद विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इतना ही नहीं सिद्धारमैया के साथ उनकी उनकी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है और बेटा खुद आइसोलेशन में चला गया हैं।

सिद्धारमैया ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ट्वीट कर बताया कि कोरोना टेस्ट में वो पॉजिटिव निकले हैं और डॉक्टरों की सलाह पर वो अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही उन्होंने ट्वीट में सलाह दी कि जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वो लक्षणों को लेकर सावधान रहें और खुद को क्वारंटीन कर लें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button