सभी खबरें

आखिर बिग बी ने क्यों खरीदी अपनी ही पेंटिंग 50 हजार रु. में ?

आखिर बिग बी ने क्यों खरीदी अपनी ही पेंटिंग 50 हजार रु. में ?

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी तस्वीर की कीमत 50 हजार रु. अदा की है जी हां एक विकलांग ने बिग बी की तस्वीर अपने पैरो से बनाई थी जिसके बाद अमिताभ ने तस्वीर बनाने वाले से अपनी तस्वीर 50 हजार में खरीद ली।

तस्वीर बनाने वाले आयुष की मां सरोज कुण्डल ने बताया कि उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा और उन्हें बहुत खुशी हुई. उन्होंने कहा कि वह उस पल को शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं. बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने काम के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं. वह कई बार किसानों, बाढ़ पीड़ितों और सूखा पीड़ितों के लिए डोनेशन करते रहते हैं. हाल ही में अमिताभ ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी का दिल जीत लिया.

एक दिव्यांग अमिताभ के पास अपनी पेंटिंग लेकर पहुंचा और अमिताभ ने ये पेंटिंग 50 हजार रुपये में खरीद ली. दिव्यांग आयुष के हाथ नहीं हैं और वह अपने पैरों से पेंटिंग बनाते हैं. आयुष ने अपने पैरों से अमिताभ बच्चन की पेंटिंग बनाई थी जिसे देखने के बाद बिग बी ने उन्हें मुंबई बुलाया और 20 मिनट मुलाकात की. अमिताभ ने जब आयुष की पेंटिंग देखी तो वह बस उसे देखते रह गए. आयुष ने अमिताभ की ये पेंटिंग उनके कौन बनेगा करोड़पति वाले लुक में बनाई थी. आयुष की मां सरोज कुण्डल ने बताया कि उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा और उन्हें बहुत खुशी हुई.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button