सभी खबरें

ग्वालियर में बाढ़ पीड़ितों के साथ मदद के नाम पर प्रशासन का मजाक

ग्वालियर: ग्वालियर के भितरवार में बाढ़ पीड़ितों को 3 दिन पहले प्रशासन ने ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर के हाथ से नजरपुर गांव के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े, जूते और चप्पल बंटवाएं गए थे. गांव वालों ने जब गठरी को खोल कर चेक किया तो उसमे फटा और पुराण सामान भरा हुआ था. जिसे देखकर गांव के पीड़ितों की आंखों में आंसू आ गए. इसके बाद शुक्रवार को पीड़ितों ने प्रशासन की मदद SDM ऑफिस को सामान वापस लौटा दिया हैं.
इसके बाद गांवो वालों ने दफ्तर का घेराव करके कहा- हम भिखारी नहीं है। बाढ़ में हमारी गृहस्थी और मेहनत की पूरी कमाई बह गई है। सरकार या अफसर मदद नहीं कर सकते तो न करें, लेकिन झूठी उम्मीद बंधाकर इस तरह मजाक तो न उड़ाए। इस तरह की हरकत से गांवों वालों में आक्रोश है।
गौरतलब हैं की ग्वालियर-चंबल अंचल में 1 व 2 अगस्त को भीषण बाढ़ आने से ग्वालियर जिले के डबरा-भितरवार के इलाकों के करीब 46 गांव के हजारों लोग बेघर हो गए थे।
इस मामले में भितरवार एसडीएम अश्विनी रावत का कहना है कि फ़िलहाल मैं मामले की जाँच करवा रहा हूं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button