सभी खबरें

इंदौर में प्रशासन ने दिखाई सख्ती, सम्पूर्ण लॉकडाउन को बढ़ाया, किया गया सब बंद

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नही ले रहा हैं। आए दिन इंदौर में कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार को इंदौर में कोरोना वायरस के 12 और पॉजिटिव मरीज मिले। जिसके बाद इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 75 हो गई हैं। सीएमएचओ का कहना है कि इंदौर में पूरे देश में सबसे तेज 800 प्रतिशत की दर से संक्रमण बढ़ रहा हैं। 

इंदौर में लगातार संक्रमित मिलने से प्रशासन वहां कई तरह की सख्तियां बरत रहा हैं। अब प्रशासन ने तीन दिन के सम्पूर्ण लॉकडाउन को 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया हैं। इस दौरान लोगों को बाहर निकले की मनाही होगी। वहीं, आवश्यक चीजों की होम डिलीवरी प्रशासन द्वारा कराई जाएगी।

इंदौर में सब बंद

पेट्रोल पंप सहित किराना, सब्जी, दूध कोई भी दुकानें नहीं खोली जा सकेगी। सड़कों पर कोई भी वाहन नहीं चलेगा। दोपहिया, चारपहिया वाहन किसी भी स्थिति में सड़क पर दिखाई नहीं देंगे। आवश्यक चीजों की डिलीवरी खुद प्रशाशन द्वारा कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button