सभी खबरें

खुद को मामा बताने वाले "शिव राज" में एक बहन ने पटवारी और पुलिस के सामने खुद को लगाई आग

खुद को मामा बताने वाले “शिव राज” में एक बहन ने पटवारी और पुलिस के सामने खुद को लगाई आग

 देवास/गरिमा श्रीवास्तव :- मध्य प्रदेश से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है. जहां एक महिला ने पटवारी और पुलिस के सामने खुद को आग लगा लिया है. 

 देवास में अतिक्रमण हटवाने पहुंची पुलिस के सामने ही महिला ने खुद को आग लगा ली. इसके बाद आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.. प्रशासनिक हमला अतिक्रमण हटाने खेत पर पहुंचा था, इसके बाद महिला ने वहीं पर खुद को आग लगा दिया. बताते चलें कि पुलिस वाले और पटवारी नाली का अतिक्रमण हटाने के लिए महिला के खेत पर पहुंचे थे.. 

जेसीबी लेकर आए पटवारी और अधिकारियों से महिला किसान ने सोयाबीन की फसल पर जेसीबी न चलाने की गुहार लगाई लेकिन न तो पटवारी ने उसकी बात सुनी और न ही पुलिसवाले माने। महिला किसान का आरोप है कि इस दौरान पटवारी ने उसे धुतकारते हुए धक्का दे दिया पुलिस वालों ने भी उसे मारा और किसी ने कोई मदद नहीं की। अपनी मेहनत की फसल पर जेसीबी चलता देख महिला इतनी दुखी हो गई कि उसने खुद को आग लगा ली..

 हाल ही में किसानों के साथ बर्बरता का मामला गुना से सामने आया था जिसके बाद आज फिर से पटवारी और पुलिस की यह बर्बरता देखने को मिली है. 

 जिसके बाद कांग्रेस लगातार शिवराज सरकार को घेर रही है… मध्य प्रदेश कांग्रेस के टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि

शिवराज का जंगलराज,
—सरकार की प्रताड़ना से तंग आकर आग लगाई;

देवास ज़िले के सतवास में खड़ी फसल पर जेसीबी चलवाने के शिवराज के फ़ैसले का विरोध करते हुये एक बेबस महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया।

शिवराज जी,
महामारी और मौत के बीच तो कम से कम जनता को मत मारो..!

“शवराज चरम पर है” 

https://twitter.com/INCMP/status/1288731152967237632?s=19

 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि बेहद दुःखद तस्वीर…
जो खुद को मामा कहलवाते है , उनके राज में आज एक बहन खुद को आग के हवाले कर रही है।
देवास ज़िले के सतवास में खड़ी फसल पर जेसीबी चलवाने का विरोध करते हुए एक बेबस महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया।

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1288754667715870720?s=19

मै सरकार से माँग करता हूँ कि पूरे मामले की जाँच करवाकर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो , घायल महिला का संपूर्ण इलाज सरकार करवाये , पीड़ित परिवार की हर संभव मदद हो।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button