4 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

जबलपुर:- पढ़ाई में अव्वल, मां-बाप की इकलौती संतान, पर क्या हुआ ऐसा कि देनी पड़ी जान, 14 साल की बच्ची पांचवी मंजिल से कूदी

जबलपुर:- पढ़ाई में अव्वल, मां-बाप की इकलौती संतान, पर क्या हुआ ऐसा कि देनी पड़ी जान, 14 साल की बच्ची पांचवी मंजिल से कूदी

  • मां से बात करने के 15 मिनट बाद बच्ची ने की आत्महत्या 
  • 14 साल की बच्ची पांचवी मंजिल से कूदी
  •  पढ़ाई में थी अव्वल
  •  मां-बाप की इकलौती संतान थी अंजिशा 
  •  पिता 13 दिन से भोपाल में 

 

जबलपुर:- मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक 15 साल की नाबालिग बच्ची की आत्महत्या का मामला सामने आया. बताते चलें कि जब बच्ची ने सुसाइड किया उसके सिर्फ 15 मिनट पहले उसने अपनी मां से बात की थी.

 14 साल की अंजिशा स्कूल की पढ़ाई में अव्वल थी. मां-बाप की इकलौती संतान थी. बच्ची की मां नामी स्कूल में शिक्षिका है तो वही पिता भोपाल स्मार्ट सिटी में सिविल कांट्रेक्टर है. माता-पिता दोनों बदहवास हालत में है. अब तक यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर बच्ची ने सुसाइड क्यों किया.

बच्ची की ऑनलाइन क्लास में चलती थी जिसकी वजह से मां बच्चे को घर में अकेला छोड़ बाहर से लॉक लगाकर जाती थी. पर उस दिन माँ लॉक लगाना भूल गयीं. दोपहर में उन्होंने अपनी बच्ची को फोन किया और उसके खाने इत्यादि की जानकारी ली. और फिर 15 मिनट बाद ही बच्ची ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी. पड़ोसियों ने तत्काल बच्ची की मां को सूचना दिया जिसके बाद वह बदहवास हालत में पहुंची.

अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. बच्ची के कंप्यूटर और मोबाइल पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिले. पिता 13 दिन से भोपाल में है और उन्हें यह बात अब तक समझ नहीं आ रही कि आखिर बेटी ने ऐसा क्यों किया.

 प्रथम दृष्टया में पुलिस इसे सुसाइड मान रही है.

 घटनास्थल पर खून के एक भी बूंद नहीं है. चोट अंदरूनी है. मामले की जांच की जा रही है.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।