सभी खबरें
धार : पॉजिटिव मरीज़ के संपर्क में आया पूरा परिवार

धार के गंधवानी मे एक पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव मरीज़ के संपर्क में आया था। परिवार की हिस्ट्री COVID19 पॉजिटिव से पाई गई जिसके बाद स्वास्थ विभाग की टीम ने तुरंत जाँच कर सभी परिवारवालों को होम क्वारंटाइन किया है।
दरअसल गंधवानी के मनावर में एक कोरोना का पॉजिटिव मरीज़ मिला था। जब मरीज़ की हिस्ट्री निकाली गई तब पता चला कि ग्राम गंधवानी क्षेत्र के मोहन पिता रतनलाल राठौड़ निवासी अंबापुरा रोड गंधवानी के परिवार के सदस्य पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आये थे। जिसके कारण उक्त परिवार को 14 दिन के लिए स्वास्थ्य विभाग गंधवानी द्वारा होम कोरेटाइन किया गया है।
(मनीष आमले की रिपोर्ट)


.jpeg)
.jpeg)
