2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

होशियार! 3 दिन बैंकों की रहेगी हड़ताल, निपटाले ज़रूरी काम

होशियार! 3 दिन बैंकों की रहेगी हड़ताल, निपटाले ज़रूरी काम 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – नए साल के पहले ही महीने में एक बार फिर आपका बैंक का काम प्रभावित हो सकता हैं। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन ने हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया हैं। एसोसिएशन ने तय किया है कि 31 जवनरी और 1 फरवरी को सभी बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। बता दे कि 31 जनवरी को शुक्रवार है, 1 फरवरी को शनिवार जबकि दो फरवरी को रविवार है जिस कारण तीन दिनों तक लगातार बैंक बंद रहेंगे।

खास बात ये है कि 1 फरवरी को केन्द्रीय बजट पेश किया जाने वाला हैं। बजट के दिन देशभर में बैंककर्मी हड़ताल में रहेंगे। इसीलिए इस बैंक हड़ताल का समय महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं। 

दरअसल, बैंक कर्मी 1 नवंबर, 2017 से शुरुआती वेतन संशोधन निपटान की मांग कर रहे हैं। मांग नहीं माने जाने के कारण बैंककर्मियों ने हड़ताल का निर्णय लिया हैं। 

मार्च में भी करेंगे तीन दिनों की हड़ताल 

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन ने मार्च में भी तीन दिनों की हड़ताल का एलान किया हैं। मार्च में ये हड़ताल 11, 12 और 13 तारिक की होगी। मार्च की 11 तारिक बुधवार को है, यानी बुधवार से शुरुवार बैंकों की हड़ताल रहेंगी।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।