31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

क्या यह भारतीय टीम टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के लायक है!

एक और सीरीज का अंत भारतीय क्रकेट टीम ने जीत के साथ किया। कप्तान विराट कोहली ने ट्रॉफी उठायी और जश्न मनाया। पर क्या यह जश्न विराट के लिए काफ़ी है

एक और सीरीज का अंत भारतीय क्रकेट टीम ने जीत के साथ किया। कप्तान विराट कोहली ने ट्रॉफी उठायी और जश्न मनाया। पर क्या यह जश्न विराट के लिए काफ़ी है, क्योकि 2019 में हुए वर्ल्ड कप में हार के बाद कहा था कि यह हार एक जख़्म की तरह है, इसे भुलाया नहीं जा सकता। अभी तक अपनी कप्तानी में विराट एक भी आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं। लेकिन वो आने वाले टी20 वर्ल्ड कप को जीतकर इस सूखा को ख़त्म करना चाहेंगे।

परन्तु क्या वो इस टीम से टी20 वर्ल्ड कप जीत पाएंगे? सवाल बड़ा है। रोहित शर्मा और के एल राहुल अच्छे फॉर्म में हैं दोनों ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं, साथ ही शिखर धवन भी अपने फॉर्म से ओपनिंग की दावेदारी पेश कर दिए हैं अब देखना यह होगा कि कप्तान किस से ओपनिंग करवाते हैं। विराट कोहली जो टीम की रीड़ की हड्डी हैं, सबको उनसे बहुत उम्मीदें हैं और वो हमेशा उम्मीदों पर खरा उतरते भी हैं मुसीबत में पड़ने पर सबको विराट नजर आते हैं और वो कभी किसी को निराश नहीं करते। अपने आप को निखारना उनकी हॉबी है और प्रत्येक मैच में अलग विराट नजर आते हैं। भारतीय टीम की सबसे बड़ी कमजोरी मिडिल आर्डर है जो अभी भी विषय बना हुआ है। श्रेयस अय्यर नए हैं जिन्हे विदेशी पिचों में खेलने का अनुभव बिलकुल नहीं है पर वे अच्छे फॉर्म में हैं उनकी जगह मिडिल आर्डर में बन सकती है। ऋषभ पंत का फॉर्म और उनके खेलने का तरीका बिलकुल भी टीम इंडिया को पसंद नहीं आएगा। तू चल मै आया की तर्ज पर खेलते हैं अगर धोनी खेलते हैं तो पंत की जगह टीम में नहीं बनती है। धोनी भी अब वो धोनी नहीं रहे जिन पर पूरी तरह भरोसा किया जा सके, फिर भी वो एक छोर संभालकर रख सकते हैं अभी भी इतनी काबिलियत उनके अंदर है।

एक जिम्मेदार और तेज खेलने वाले बल्लेबाज की टीम को जरुरत है। शिवम् को खिलाना या टीम में लेना मूर्खता पूर्ण होगा क्योकि उनको देखकर लगता है कि जैसे वे एक ही शॉट खेलते हैं और ना ही उनके पास कोई खेलने की टेक्निक है। हार्दिक पंड्या एक अच्छे आलराउंडर के रूप में टीम में रहेंगे। इस समय हमारा गेंदबाजी डिपार्टमेंट सबसे अच्छा है। तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी और मो. शमी अच्छा कर रहे हैं। स्पिनर चहल, कुलदीप यादव, अजय जडेजा भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास समय कम है उन्हें जल्द से जल्द अपने मिडिल आर्डर को सुधारना होगा। टीम इंडिया को अगर टी20 वर्ल्ड कप 2020 जीतना है तो मिडिल आर्डर पर खासा ध्यान देने की जरुरत है।         

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।