2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

जानलेवा बनी बेरोज़गारी! हर 2 घंटे में 3, जबकि रोज़ाना 35 लोग कर रहे है खुदकुशी

जानलेवा बनी बेरोज़गारी! हर 2 घंटे में 3, जबकि रोज़ाना 35 लोग कर रहे है खुदकुशी

नई दिल्ली – देश में बढ़ रही बेरोज़गारी अब जानलेवा बन चुकी हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने बेरोजगारी को लेकर चौंकाने वाले आकड़ो का खुलासा किया हैं। इस अकड़े ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। बता दे कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली संस्था है और ये संस्था देश भर में अपराध से जुड़े आंकड़े और ट्रेंड जारी करती हैं। 

NCRB डाटा के मुताबिक देश में बेरोजगारी की वजह से साल 2018 में औसतन 35 लोगों ने रोजाना खुदकुशी की हैं। इस तरह से हर 2 घंटे में लगभग 3 बेरोजगार खुदकुशी कर रहे हैं। 

NCRB द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2018 में 12 हजार 936 लोगों ने बेरोजगारी से तंग आकर खुदकुशी की थी। ये अकड़े बताते है कि 2018 में देश में खुदकुशी के मामलों में 3.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई हैं। 2018 में आत्महत्या के 1 लाख 34 हजार 516 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2017 में 1 लाख 29 हजार 887 लोगों ने खुदकुशी की थी। 

इसके अलावा इन आंकड़ों का विस्तार से अध्ययन करने पर पता चलता है कि 2018 में रोजाना लगभग 35 लोगों ने, जबकि 2017 में  लगभग 34 लोगों ने,  वहीं 2016 में ये आंकड़ा 30 लोगों ने बेरोजगारी से तंग आकर खुदकुशी की। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।