1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

इंदौर के बल्लेबाज विधायक ने कहा – कोकजे साहब ने मेरे भाई का अंडरवियर धुलवाकर दिया था

जब इंदौर आए तो अंडरवियर लेकर आए और फोन कर कहा कि आपका अंडरवियर रह गया था हमारे बाथरूम मेंं

इंदौर के बल्लेबाज विधायक ने कहा – कोकजे साहब ने मेरे भाई का अंडरवियर धुलवाकर दिया था

 

इंदौर: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर में आग लगाने वाले बयान पर बवाल तो मचा ही हुआ है, अब उनके विधायक बेटे आकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • वीडियो में आकाश हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल वीएस कोकजे की सरलता बताते हुए एक वाकया सुना रहे हैं।
  • आकाश की इस बात पर अब सोशल मीडिया में जमकर चुटकियां ली जा रही है।
  • गत दिनों आकाश विजयवर्गीय ने अपनी पुस्तक देव से महादेव के विमोचन का कार्यक्रम इंदौर में रखा था। कार्यक्रम में विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल वीएस कोकजे, पूर्व लाेकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सहित कई अतिथि मौजूद थे।

मंच से संबोधन के दौरान आकाश पूर्व राज्यपाल कोकजे की सादगी का उदाहरण देने लगे। वीडियो में आकाश कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कुछ साल पहले हम हिमाचल घूमने गए थे, तब कोकजे साहब वहां के राज्यपाल थे। हम उन्हीं के घर ठहरे थे।

तब मेरे भाई का अंडरवियर उनके बाथरूम में रह गया था। ये जब इंदौर आए तो अंडरवियर लेकर आए और फोन कर कहा कि आपका अंडरवियर रह गया था हमारे बाथरूम मेंं। सामान्यत: लोग ऐसी स्थिति में कह देते हैं छोड़ो यार भूल गया तो भूल गया, फेंको इसे। मगर कोकजे साहब उसे धुलवाकर, प्रेस करवाकर लेकर आए थे।

कोकजे की सरलता को लेकर दिया गया यह उदाहरण अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में विधायक आकाश विजयवर्गीय ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।