3 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

बोलो "भारत माता की जय" और रहो देश में, या बनाओ इस "देश को धर्मशाला" – मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

बोलो भारत माता की जय और रहो देश में, या बनाओ इस देश को धर्मशाला - मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली से खाईद जौहर की रिपोर्ट – नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बयानबाज़ी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। आए दिन इस कानून को लेकर नेताओं और मंत्रियों के बयान सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एक बड़ा बयान सामने आया हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध कर रहे लोगों पर निशाना साधा हैं। इसके साथ ही उन्होंने विरोध कर रहे लोगों से सवाल भी किया हैं। 

धर्मेंद्र प्रधान ने सवाल किया, ‘क्या अब हम हमारे देश को धर्मशाला बनाने जा रहे हैं, जहां कोई भी बिना रोक-टोक के घूम सके। उन्होंने कहा कि 'क्या भगत सिंह और नेता जी सुभाष चंद्र बोस का बलिदान बेकार जाएगा? क्या लोगों ने स्वतंत्रता के लिए इसलिए लड़ाई की ताकी आजादी के 70 साल बाद देश इस पर विचार करेगा कि नागरिकता गिनें या न गिनें? क्या इस देश को हम धर्मशाला बनाएंगे?'

धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा, हमें यह चुनौती स्वीकार करनी होगी और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि केवल वे लोग ही यहां रह सकें जो ‘भारत माता की जय' कहने के लिए तैयार हैं। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।