3 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

पान उमरिया पंचायत कर रही सरकारी पैसों का दुरूपयोग

पान उमरिया पंचायत कर रही सरकारी पैसों का दुरूपयोग

पान उमरिया पंचायत कर रही सरकारी पैसों का दुरूपयोग

पान उमरिया से राजेंद्र कुमार चौरसिया की रिपोर्ट

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत पान उमरिया में सरकारी पैसों का जमकर दुरूपयोग हो रहा है ,ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ज्ञात हुआ कि वार्ड क्रमांक 3 में जो नाली ठेकेदार द्वारा बनवायी जा रही है वह बिना बेस की बनाई जा रही है ,जब ग्रामीणों ने आपत्ति जताई तो ठेकेदार ने उन्हें डांट-डपटकर बात को अनसुनी कर दी। ठेकेदार का कहना है कि जैसे पंचायत से आर्डर मिला है हम उसी प्रकार नाली का निर्माण कर रहे हैं। मीडिया ने जब ग्रामीणों से बात कि तो उन्होंने बताया कि यहाँ गंदगी का अम्बार हर वक़्त लगा हुआ रहता है। पंचायत द्वारा सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ,सरपंच और सचिव हर वक़्त अपनी मनमानी करते हैं वह किसी की भी नहीं सुनते।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।