1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

फोर्ब्स की मोस्ट पावरफुल महिलाओं की सूची से बाहर हुई सोनिया गांधी, निर्मला सीतारमण आई 34 वीं रैंक पर

फोर्ब्स की मोस्ट पावरफुल महिलाओं की सूची से बाहर हुई सोनिया गांधी, निर्मला सीतारमण आई 34 वीं रैंक पर

नई दिल्ली/ आयुषी जैन– दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में रहने वाली सोनिया गांधी इस बार रेस से बाहर हो चुकी है, हम आपको बता दें फोर्ब्स की सूची में सोनिया गाँधी 2013 में 21वीं रैंक पर थी. और पहली बार निर्मला सीतारमण इस लिस्ट में शामिल हुई हैं. देश की पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 34 वी रैंक हासिल की है.

तीन मोस्ट पावरफुल भारतीय महिलायें,

  • सीतारमण 34वीं रैंक
  • रोशनी नाडर मल्होत्रा 54 वीं रैंक
  • किरण मजूमदार शॉ 65 वीं रैंक

हम आपको बता दें, निर्मला सीतारमण समेत 3 भारतीय शामिल हैं। सीतारमण की 34वीं रैंक है। एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ और एचसीएल टेक की वाइस चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा 54वें और बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ 65वें नंबर पर हैं। फोर्ब्स ने शुक्रवार को ही ये लिस्ट जारी की।

निर्मला सीतारमण
सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। वे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। राजनीति में आने से पहले सीतारमण ब्रिटेन की एग्रीकल्चर इंजीनियर्स एसोसिएशन और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस से भी जुड़ी रही थीं। सीतारमण पहली बार सूची में शामिल हुई.


रोशनी नाडर मल्होत्रा
रोशनी नाडर देश की प्रमुख टेक कंपनी एचसीएल टेक के रणनीतिक फैसलों के लिए जिम्मेदार हैं। वे कंपनी की कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) कमेटी की चेयरपर्सन और शिव नाडर फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं। यह फाउंडेशन एजुकेशन पर काम करता है। इसके तहत देश में कई बड़े कॉलेज और स्कूल चल रहे हैं।

किरण मजूमदार शॉ
किरण मजूमदार शॉ देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड वूमन हैं। उन्होंने 1978 में देश की सबसे बड़ी बायोटेक कंपनी बायोकॉन बनाई थी। बायोकॉन के प्रोडक्ट अमेरिका में भी कामयाब रहे। कुछ तरह के कैंसर की दो अलग-अलग बायोलोजिक दवाओं  के लिए अमेरिकी ड्रग रेग्युलेटर से मंजूरी पाने वाली बायोकॉन पहली कंपनी है। बायोकॉन में रिसर्च और डेवलपमेंट गतिविधियों पर शॉ ने काफी निवेश किया। मजूमदार शॉ मेडिकल सेंटर के जरिए समाजसेवा भी करती हैं। फोर्ब्स के मुताबिक शॉ की नेटवर्थ 310 करोड़ डॉलर (21,957 करोड़ रुपए) है।

लिस्ट में 13 अरबपति महिलायें भी
हम आपको बता दें लिस्ट में 13 अरबपति महिलाएं भी शामिल हैं जिसमें एंजेला मर्केल पहले नंबर पर हैं। वे 2005 में जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनी थीं। अभी उनका चौथा कार्यकाल चल रहा है।
दूसरे नंबर पर यूरोपियन सेंट्रल बैंक की पहली महिला प्रेसिडेंट क्रिस्टीन लैगार्ड हैं। उन्होंने पिछले महीने ही पद संभाला है।
अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी की तीसरी रैंक है। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।