31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

संसद- विवादित बयानों का आदर्श अड्डा

अधीर रंजन ने निर्मल सीतारमण पर की टिप्पणी
बयान पर मच सकता है बवाल

  • अधीर रंजन ने निर्मल सीतारमण पर की टिप्पणी
  • बयान पर मच सकता है बवाल

संसद से आए दिन बदजुबानी के किस्से सामने आते रहते हैं. खराब भाषा और विवादित बयानों के किस्से भी किसी से छिपे नहीं है. विवादित बयानों की सूची में अब नया नाम अधीर रंजन चौधरी का जुड़ सकता है.

सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस के संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने वित्त मंत्री के लिए कहा- “हम आपकी रिसपेक्ट तो करते हैं लेकिन कभी-कभी सोचता हूँ कि आपको निर्मला सीतारमण की जगह निर्बला सीतारमण कहना ठीक होगा कि नहीं. आप मंत्री पद पर तो है लेकिन आप जो करना चाहती है वो कर भी पाती है कि नहीं.”

उनकी निर्बला वाली बात पर बवाल हो सकता है. बता दें कि अधीर ने इससे पहले पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को घुसपैठिया बताया था.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।