पॉलिटिकल डोज़

MP Elections 2023: कांग्रेस ने सीएम शिवराज को बताया पीएम मोदी का गुलाम

MP Elections 2023: कांग्रेस ने एमपी के सीएम शिवराज चौहान को “रेडियो गप्पिस्तान” कहते हुए बड़े गंभीर आरोप लगाये हैं, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने मप्र में किसानों के हालात बयां करते हुए कहा कि, सीएम शिवराज सिंह को पीएम मोदी की गुलामी की आदत पड़ गई है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने शिवराज सरकार पर किसानों की दुर्दशा के आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि, सरकार किसानों को लेकर बड़े बड़े दावे करती है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के “रेडियो गप्पिस्तान” से कुछ ना कुछ नया सुनाई देता है लेकिन हकीकत इससे बहुत दूर होती है।

सुरेंद्र राजपूत ने सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री की बधाई देने को उनकी गुलामी करना कहा। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि, सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुलामी करने की आदत पड़ गई है जबकि हकीकत ये है कि मोदी ने उन्हें दूध से मक्खी की तरह निकाल फेंक दिया है इसका उदाहरण है उनका नाम पांचवी लिस्ट में आना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button