MP Elections 2023: सीएम शिवराज सिंह मंगलवार को निवाड़ी में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां सीएम शिवराज ने सबसे पहले ओरछा में रामराजा सरकार के दरबार में पूजा अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद शिवराज सिंह ने निवाड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, बीजेपी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से कांग्रेसी जल रहे हैं। क्योंकि उन्होंने तो कुछ किया नहीं है। मुख्यमंत्री चौहान ने आगे यहां महिलाओं से कहा कि, वे चिंता न करें। 10 तारीख को 1250 रुपए खाते में आएंगे। बेशक आचार संहिता लगी है। लेकिन बहनों के खाते में रुपए जरूर आएंगे। चुनाव के बाद इस योजना में क्रमश: पैसा बढ़ाएंगे।
सीएम चौहान ने आगे कहा कि, यदि कांग्रेसी आ गए तो ये सभी योजनाएं बंद हो जाएंगी। पहले भी जब ये आए थे तो सभी योजनाओं को बंद कर दिया था। अभी भी ये लोग आएंगे तो योजनाओं को बंद कर देंगे।
शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, कांग्रेस सरकार ने आते ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को बंद कर दिया। लेकिन भारतीय जनतका पार्टी की सरकार आते ही योजना शुरू कर दी थी। आज रामलला के दरबार में सभा दशहरे को सभा हो रही है। पहले कभी ऐसा हुआ है कि, दशहरे को कोई सभा हो रही है। सीएम ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि, मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं।







